नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले की बालक वर्ग की अंडर-18 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल की घोषणा कर दी गई है। नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोहर बिलथरिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खिलाडिय़ों को इसकी सूचना दी है। चयन ट्रायल की मुख्य जानकारी चयन ट्रायल 19 नवंबर, 2025 को एमपीसीए ग्राउंड, नर्मदापुरम में होगा।
पंजीयन प्रात: 9 बजे से होंगे। केवल वे खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 01 सितंबर 2007 को या उसके बाद हुआ हो। आवश्यक दस्तावेज चयन ट्रायल में उपस्थित होने वाले सभी खिलाडिय़ों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट और आधार कार्ड लाने अनिवार्य होंग। नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोहर बिलथरिया ने सभी पात्र और इच्छुक खिलाडिय़ों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ एमपीसीए ग्राउंड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया है।








