इटारसी। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय इटारसी में 11 सितंबर को प्राचार्य आरके चौलकर के मार्गदर्शन में ‘इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन’ विषय पर एक विशेष तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को आधुनिक उद्योगों की मांग और तकनीकी विकास से अवगत कराना था।
कार्यशाला की प्रमुख विशेषताएं
विशेषज्ञ मार्गदर्शन : तकनीकी प्रशिक्षण संस्था ‘अरिस्ट ऑटोमेशन’ के विशेषज्ञ हर्षित शुक्ला और अमन सर ने कार्यशाला का संचालन किया।
आधुनिक तकनीक की जानकारी : छात्रों को इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IIoT 4.0), SCADA, HMI, VFD,, मोटर कंट्रोलिंग और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
प्रैक्टिकल डेमो : विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर किट के माध्यम से लाइव वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन किया गया।
इंटर्नशिप और रोजगार : विशेषज्ञों ने छात्रों को उद्योग-अनुकूल बनाने के लिए 15 से 45 दिवसीय इंटर्नशिप प्रोग्राम्स और कोर इंडस्ट्रीज में रोजगार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर टीपीओ भूपेन्द्र जोठे, विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी, विकास सिद्धू, पल्लवी नरवरे सहित अन्य प्राध्यापक और 150 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने सूचित किया है कि पॉलीटेक्निक में कॉलेज लेवल काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 निर्धारित है।










