---Advertisement---

प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तक पर संगोष्ठी आयोजित

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक “Power Within: The Leadership Legacy of Narendra Modi” प्रधानमंत्री के लंबे सार्वजनिक जीवन में उनके प्रशासनिक कौशल का विश्लेषण करने वाली पुस्तक की विषय-वस्तु पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन आज प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में आयोजित की गई।

मुख्य वक्ता सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा के साथ नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे मौजूद रहे। अध्यक्षता शिक्षाविद डॉ कश्मीर सिंह उप्पल ने की। इस अवसर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक जीवन पर लिखी किताब को सभी को पढऩे के लिये कहा है कि यह जो किताब ह, उसमें बहुत अच्छी बातें राजनीति में काम करने वालों के लिये लिखी गई है।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि इस किताब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 50 वर्ष की राजनीतिक जीवनगाथा है। इस किताब में लिखा है कि बिना स्वार्थ के भी लोग राजनीति में काम कर सकते हैं। अभी कुमार विश्वास का एक इंटरव्यू देखा, उन्होंने कहा कि अभी सबसे बड़ा लीडर नरेन्द्र मोदी है, क्योंकि वह जो निर्णय लेते हैं उन्हें वह पूरी विश्वास के साथ पूरा करते हैं।

इस अवसर पर शिक्षाविद कश्मीर सिंह उप्पल ने कहा कि यह पुस्तक किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है। यह पुस्तक देश के बारे में नहीं है। यह पुस्तक समाजहित में है। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि पुस्तक के विषय में सभी को पता चल गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सब पुस्तक को पढ़ें।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.