---Advertisement---

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा का निधन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नयीदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य और मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) भाजपा के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा (Prabhat Jha) का निधन हो गया है। दिल्ली (Delhi) के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में 67 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

प्रभात झा पार्टी में कई अहम पदों पर रहे थे, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद भी शामिल है। उन्होंने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल (Baba Mahakal) दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमें प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ओम शांति’

प्रभाझ झा के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ओम शांति’

मूलत: बिहार (Bihar) के रहने वाले प्रभात झा का जन्म 4 जून 1957 को कोरियाही, सीतामढ़ी (Sitamarhi), बिहार में हुआ था। वे राज्यसभा सदस्य रहे, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, भाजपा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रहे और एक बार विधानसभा चुनावों के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए भी उनके नाम के कयास लगाये जाने लगे थे। वे सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व थे। माना जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार बिहार में किया जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!