---Advertisement---

सीनियर भाजपा लीडर के बेटे की फर्म में 4.86 लाख की धोखाधड़ी, रिसॉर्ट कर्मचारी ने खाते में ट्रांसफर किए पैसे

By
—
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। इटारसी के द पार्क क्लब एंड रिसॉर्ट, रैसलपुर में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा 4 लाख 86 हजार रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह धोखाधड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल के बेटे रौनक सिंघल की फर्म के साथ हुई है। रिसॉर्ट के वित्तीय लेन-देन संभालने वाले कर्मचारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यह रकम अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली। फर्म संचालक रौनक सिंघल 42, निवासी न्यास कॉलोनी, ने इस संबंध में इटारसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ऑडिट में हुआ ‘हेराफेरी’ का खुलासा

फरियादी रौनक सिंघल ने पुलिस को बताया कि आरोपी कर्मचारी विधा पाठक, जो रिसॉर्ट के वित्तीय कार्यों को संभालता था, उसने फर्म के खातों में हेराफेरी की। आरोपी ने 23 अगस्त से 2 नवंबर 2025 के बीच, अलग-अलग किस्तों में, कुल 4,86,000 रुपये की राशि फर्म के खाते से निकालकर अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली। रौनक सिंघल के अनुसार, आरोपी को वित्तीय लेन-देन की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन उसने विश्वास का फायदा उठाकर धीरे-धीरे यह रकम हड़प ली। धोखाधड़ी का यह मामला तब सामने आया जब फर्म का ऑडिट किया गया और हिसाब में बड़ी गड़बड़ी पाई गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

शिकायत के आधार पर इटारसी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी विधा पाठक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद, पुलिस अब आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.