इटारसी। 144 वर्ष बाद विशेष अमृत मुहूर्त में आए प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र त्रिवेणी स्नान कर आज सकुशल वापस लौटे पलकमती नगर चयन कॉलोनी पुरानी इटारसी के श्रद्धालुओं का स्वागत और सम्मान वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष अशोक दुबे, सचिव जीडी पाटिल, वरिष्ठ सदस्य संतोष दीवान एवं अन्य सदस्यों ने ढोल ढमाके, फूल माला मिष्ठान वितरण के साथ किया।
इस यात्रा में एडवोकेट सत्या चौधरी, आरके लोवंशी, केएन चिमनिया, दिनकर नहते, राजेंद्र राजोरिया, सुनीता वर्मा, सारिका दुबे, माया लौवंशी, सविता वर्मा, सुधा म्हाले, रमाबाई राजपूत, उषा दमाड़े, रजनी शर्मा, सरोज यादव, प्रीति चंदेले, सविता सराठे, सुधा ठाकुर, कृष्ण राजोरिया, लता बाई सहित अनेक महिला तीर्थयात्रियों ने धर्मयात्रा पूर्ण की।








