---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी को शीघ्र मिलेगा सुव्यवस्थित और सुसज्जित कार्यालय

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी की नियमित मासिक बैठक में संघ अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने बताया कि वरिष्ठ संघ के सदस्यों ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा से भेंट कर संघ के गठन और उद्देश्यों की जानकारी दी तथा इसके कार्यालय के लिए नगर पालिका परिषद से पुरानी इटारसी में कक्ष की मांग की थी जिसे तुरंत स्वीकार करते हुए विधायक ने इसे जल्दी ही आवश्यक प्रक्रिया के साथ आवंटित करने हेतु अध्यक्ष पंकज चौरे को निर्देश दिए।

कार्यालय में आवश्यक फर्नीचर के साथ पुस्तकालय भी होगा। बैठक में सदस्यों ने संघ की मांग पर जमानी रोड पर बेतहाशा दौडऩे वाले रेत के डंपरों की गति नियंत्रण हेतु बनाए गए स्पीड ब्रेकर के लिए प्रशासन का आभार माना। इसके अलावा चिन्हित एक्सीडेंट स्पॉट पर जेब्रा क्रासिंग बनवाने की मांग की गई।

ज्ञातव्य है कि पुरानी इटारसी का यह संगठन शासन की नीतियों, बचत, योजनाओं की जानकारी वरिष्ठ और अशक्त जन तक सतत रूप से पहुंचाने, पेंशन प्राप्ति में सहयोग आदि का कार्य करते हैं। मीटिंग में सचिव जीडी पाटिल, संरक्षक एपी चौधरी, शिव नारायण चौधरी, आरसी वर्मा, एमएल पटेल, राजेंद्र दीवान, एसपी गुप्ता, शिवशरण चौधरी, आरवी गुप्ता, कमल सिंह राजपूत, दिनेश दुबे, आरएस बड़कुर, आरएल मौर्य, राजेंद्र दीक्षित, सुदर्शन दुबे, एसएस चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.