---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

वरिष्ठ नागरिक मंच ने 28 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। वरिष्ठ नागरिक मंच का मेधावी छात्र सहायता निधि वितरण कार्यक्रम गोठी धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर की सरकारी हायर सेकंड्री शालाओं सीएम राइज पीपल मोहल्ला, पीएम राइज कन्या सूरजगंज एवं कन्या हायर सेकंड्री स्कूल पुरानी इटारसी की 22 छात्राएं एवं 6 छात्र लाभान्वित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच उपाध्यक्ष डॉ विनोद सीरिया ने की।

मंचासीन मंच के पदाधिकारी ने सीबी काब्जा के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। डॉ ज्ञानेंद्र पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि रेल्वे न्यू यार्ड स्कूल से सेवानिवृत्ति शिक्षक एवं मंच सदस्य सीबी काब्जा की दान राशि से आज से 14 वर्ष पूर्व सीबी काब्जा छात्र वृत्ति कोष की स्थापना हुई थी।

इस कोष में मंच परिवार के अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए निम्न आय वर्ग के मेधावी बच्चों के हित में अपनी अपनी तरफ से दान राशि छात्रवृत्ति कोष में जमा की जिसकी ब्याज राशि से वरिष्ठ नागरिक मंच प्रति बर्ष मेधावी छात्र सहायता निधि छात्रवृत्ति राशि वितरण करता है। कायक्रम को डॉ केएस उप्पल, सुनील बाजपेई, एनपी चिमानिया ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में सीएम राईज स्कूल के 15 छात्र छात्राएं, कन्या हायर सेकंड्री पुरानी इटारसी की 8 छात्राएं एवं पीएम श्री कन्या सूरजगंज की 5 छात्राओं को एक-एक हजार रुपए की राशि एवं वरिष्ठ नागरिक मंच परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ ज्ञानेंद्र पांडे की और से एक-एक घड़ी भेंट की गई। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ विनोद कुमार सीरिया ने छात्र-छात्राओं को लगन एवं मेहनत से आगे की पढ़ाई करने की बात कहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व प्राप्त छात्रवृति राशि को अध्ययन कार्य में ही व्यय करने की बात कही।

संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार मंच सचिव सुरेंद्र सिंह तोमर ने माना। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्यों सुरेंद्र सिंग तोमर, एनपी चिमानिया, अशोक सक्सेना, उषा चिमानिया, टीआर चौलकर, एनआर अग्रवाल, चंद्रप्रभा ठाकुर, डॉ केएस उप्पल, सूरत सिंह सोलंकी, सुनील कुमार बाजपेई, राजेंद्र दुबे की उपस्थिति रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.