---Advertisement---

ढाबा संचालक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम (सोहागपुर)। नर्मदापुरम पुलिस ने सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अजनेरी स्थित राजपूत ढाबा के संचालक की हत्या के मामले का महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामग्रियां बरामद कर ली हैं।

क्या था पूरा मामला?

17 जून 2026 को फरियादी राजू उर्फ राजकुमार पूर्विया निवासी भार्गव मोहल्ला, शोभापुर ने शोभापुर चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके 28 वर्षीय भाई सचिन पूर्विया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सोहागपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों से दबोचा गया आरोपी

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान के पर्यवेक्षण में सोहागपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान टीम ने भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया, जिसके आधार पर संदिग्ध विवेक गुर्जर उम्र 30 वर्ष, निवासी होलीपुरा, बुधनी, जिला सीहोर को हिरासत में लिया गया।

चरित्र शंका में की थी हत्या

कड़ी पूछताछ में आरोपी विवेक गुर्जर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने चरित्र संबंधी शंका के चलते सचिन की हत्या की योजना बनाई थी। वह सचिन को अपनी बातों में बहला-फुसलाकर ढाबा से मोटरसाइकिल पर बैठाकर पांजरा रोड ग्राम रानी पिपरिया नहर की पुलिया ले गया, जहां उसने सचिन के सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, टीवीएस मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना के वक्त पहने हुए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

पुलिस टीम की त्वरित सफलता

इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे में सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक राहुल पटेल, विवेक यादव, शहादत अली, सउनि वरूण सिंह, आरक्षक अंकुश, राममोहन, मनोहर दायमा, नंदकिशोर रजक, अफसर खान, राजकुमार, जोशवा मसीह, नरेन्द्र भदौरिया और साइबर सेल के आरक्षक संदीप व दीपेश की सराहनीय भूमिका रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.