इटारसी । पुरानी इटारसी के वीर सावरकर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय पिट्टू एवं मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में सिवनी मालवा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। 19 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) में सिवनी मालवा के शासकीय कन्या उमावि बगवाड़ा की टीम प्रथम और नर्मदापुरम की टीम उपविजेता रही।
कोच अश्विनी मालवीय ने बताया कि प्रतियोगिता में बनखेड़ी, पिपरिया, नर्मदापुरम और सिवनी मालवा के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी किया गया, जो अब नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पिट्टू संघ अध्यक्ष अशोक मालवीय और भाजपा नेता राजा तिवारी ने किया, जबकि आयोजन की संयोजिका प्राचार्य सपना गिरधारी रहीं।











