इटारसी। राष्ट्रीय सेवा भारती एवं प्रांतीय 150 महिला प्रशिक्षण वर्ग का तीन दिवसीय कार्यक्रम इटारसी के समीप धुरपन स्थित आशा महेंद्र शुक्ला जनजाति कन्या छात्रावास में सफलतापूर्वक हुआ। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग में देश भर से लगभग 150 महिलाओं ने सहभागिता की और सेवा कार्य से संबंधित विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कलेक्टर और राष्ट्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा उपस्थित रहीं। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों राजकुमार मटाले अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख, श्रीमती रेनू पाठक राष्ट्रीय महामंत्री, श्रीमती अमिता अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य ने भी महिलाओं को विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण के मुख्य विषय तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सेवा भारती के मुख्य उद्देश्यों—सेवा, संस्कार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और समरसता—जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। इन विषयों के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक उत्थान और सेवा कार्यों में उनकी भूमिका के लिए तैयार किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा भारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री सुरेंद्र सोलंकी, जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया, विजय अग्रवाल, राजू अग्रवाल, जागृति भदोरिया, सरला लोट, निर्मल राजपूत, कमलेश चौरे, कीर्ति दुबे, सीमा सोनी, रेखा अग्रवाल, सोनू मित्तल सहित कई गणमान्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।








