---Advertisement---

सेवा भारती जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कन्या छात्रावास में बेटियों के बीच बांटी खुशियां

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। समाज सेवा और संस्कारों को प्राथमिकता देते हुए सेवा भारती के जिलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवाभाव के साथ मनाया। उन्होंने सपरिवार आशा महेंद्र शुक्ल जनजाति कन्या छात्रावास धुरपन पहुंचकर वहां रह रही छात्राओं के साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद लिया।

शिक्षा और संस्कार पर दिया जोर

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद छात्रावास की बालिकाओं ने सुमधुर स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सतीश अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षित और संस्कारित बेटियों से ही संभव है। उन्होंने बेटियों को जीवन में कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

उपहार पाकर खिले नन्हे चेहरे

जन्मदिन की खुशियों को साझा करते हुए श्री अग्रवाल ने छात्रावास की सभी कन्याओं को अल्पाहार, फल, खाने-पीने की सामग्री और वस्त्र भेंट किए। अपने बीच अतिथि को पाकर छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आईं। छात्रावास के स्टाफ और छात्राओं ने उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

इस अवसर पर सतीश अग्रवाल का परिवार, छात्रावास प्रबंधन का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में जनजाति कन्याएं उपस्थित रहीं। पूरा परिसर सेवा और सम्मान के इस अनूठे आयोजन से हर्ष और उल्लास के वातावरण में सराबोर रहा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!