इटारसी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ‘सेवा भाव समिति’ द्वारा ‘मुस्कान आश्रम’ में एक अत्यंत प्रेरणादायक और पुनीत सेवा कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान समिति की सदस्यों ने आश्रम की नन्हीं कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराया और उन्हें उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्याओं श्रीमती संगीता मालवीय एवं श्रीमती आशु मालवीय ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि कन्या पूजन साक्षात देवी स्वरूप की आराधना है और बच्चों की सच्ची सेवा ही वास्तविक ईश्वर सेवा है।
इस आयोजन को सफल बनाने में भावना सुनैना, शीतल अग्रवाल, शीला, नीतू, भारती मालवीय, प्रेमलता प्रीति, सविता मालवीय, अनुराधा, प्रेमलता मालवीय, मीना सराठे, मीरा सिंह, शारदा अहिरवार, उर्मिला सोनी, कुसुम सोनी, शशि योना और नीतू बाथरी जैसी सभी मातृशक्तियों का विशेष योगदान रहा।











