---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

युवक के हाथ काटने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

बाबई। पुलिस ने ग्राम चौराहेट में युवक के दोनों हाथ काटने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना प्रभारी अशोक बरबड़े (Police station in-charge Ashok Barbade) के नेतृत्व में गुरमखेड़ी के खेत में बने एक टप्पर में घेराबंदी करके पकड़ा है। इनसे घटना में प्रयुक्त हथियार बका, तलवार, लाठियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने इनको होशंगाबाद न्यायालय में पेश किया है। एक आरोपी अभी फरार है।
थाना प्रभारी अशोक बरवड़े ने बताया कि ग्राम चौराहेट में 16 जुलाई को सोमेश पिता रेवती प्रसाद चौधरी 28 वर्ष को गांव के व्यंकट चौधरी और उसके लड़के भगवान सिंह, केशव सिंह तथा भतीजे शंकर, मकरन, आशीष, छुट्टू, नाती गूजर ने बका, तलवार और लाठियों से प्राणघातक हमला कर दोनों हाथ कलाई से काटकर अलग कर दिये थे। थाना बाबई में अपराध दर्ज किया था, विवेचना में आपसी रंजिश सामने आयी थी।

गिरफ्तारी के लिए बनी टीम
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर (SP Santosh Singh Gaur), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह (Additional SP Awadhesh Pratap Singh) के निर्देशन और एसडीओपी सोहागपुर रणविजय सिंह कुशवाह (SDOP Sohagpur Ranvijay Singh Kushwaha) के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी जिसमें थाना प्रभारी अशोक बरवड़े के साथ उपनिरीक्षक खुमान सिंह पटेल, सुरेन्द्र पटकर, रेवाराम गायकवाड़, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र दुबे, गुलशेर खान, प्रभाकर, नरेन्द्र भदौरिया, गणेश, कपिल जाट, पूरनलाल शामिल थे।

खेत के टप्पर से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने आज सुबह 7 बजे गुरमखेड़ी के खेत में बने टप्पर पर घेराबंदी करके सात आरोपी भगवान सिंह उर्फ छुट्टू चौधरी पिता व्यंकट चौधरी, केशव चौधरी पिता व्यंकट चौधरी, शंकर पिता नानकराम चौधरी, मकरन पिता दयाली उर्फ दयाराम चौधरी, नाती उर्फ देवानंद पिता दद्दू उर्फ दयाशंकर चौधरी, सभी निवासी चौराहेट को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त किये। एक आरोपी व्यंकट चौधरी अभी फरार है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.