इटारसी। आबकारी विभाग ने ग्राम चनागढ़ में अवैध शराब माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही कर देशी शराब की 7 पेटियां जब्त की हैं। मामले में आरोपी मनोहर बारस्कर पिता हरि सिंह बारस्कर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया।
जब्त शराब की अनुमानित कीमत 22750 रुपए बतायी गयी है। कलेक्टर सोनिया मीणा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय निर्माण परिवहन संग्रहण के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत वृत औद्योगिक क्षेत्र इटारसी में आबकारी दल द्वारा ग्राम चनागढ़ में एक रहवासी मकान की तलाशी में देशी शराब प्लेन की 7 पेटियां जब्त की है।
आरोपी महेंद्र बारस्कर पिता हरि सिंह बारस्कर उम्र 57 वर्ष, जाति कोरकू, निवासी ग्राम चनागढ़ , थाना केसला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, आरक्षक राजेश गौर एवं दुर्गेश पठारिया का सराहनीय योगदान रहा।










