---Advertisement---

सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का ग्राम बघवाड़ा में शुभारंभ

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन समारोह ग्राम बघवाड़ा में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता वर्मा, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि रहीं।

मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता वर्मा ने एनएसएस स्वयंसेविकाओं को समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पंचायत सचिव शंकर सिंह राजपूत ने ग्रामीण विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। जनशिक्षक हरगोविंद गौर ने शिक्षा के साथ सेवा को जोडऩे की आवश्यकता बताई, वहीं जनप्रतिनिधि श्रीमती रेखा लोवंशी जी ने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आकांक्षा पाण्डेय ने सात दिनी शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे ने अपने उद्बोधन में कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करता है। ऐसे विशेष शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संचालन डॉ. गजेंद्र कुमार वाईकर ने किया। मनोज कुमार प्रजापति ने अतिथियों, प्राचार्य, आयोजन समिति एवं एनएसएस स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्राओं की सहभागिता रही।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!