---Advertisement---

watch video : सुखतवा पुल पर आया पानी, तवा बांध के सात गेट खुले

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। सुबह तक खुले तवा बांध के तीन गेटों को लगातार पानी बढऩे से बढ़ा दिया है। अब सात गेट पांच-पांच फीट तक खोले गये हैं। इन गेटों को सुबह 9:30 बजे बढ़ा दिया है और अब 54,565 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इधर पहाड़ों पर लगातार बारिश के बाद नेशनल हाईवे स्थित सुखतवा की नयी पुलिया पर फिर पानी बढऩे लगा है और फिलहाल यहां का आवागमन रोक दिया गया है। इस सीजन में ऐसे अवसर आधा दर्ज बार आये जब सुखतवा की पुलिया पर पानी आने से ट्रैफिक को रोका गया है।

गौरतलब है कि तवा बांध के तीन गेटों से 14226 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था और उस वक्त जलस्तर 1158.30 फीट था, गेट खुले होने के बावजूद पानी कम होने की जगह इनफ्लो अधिक होने से बढ़ रहा था। जलस्तर लगातार बढऩे के बाद गेट की संख्या 7 कर दी और ऊंचाई पांच फीट तक बढ़ा दी गई। वर्तमान में बांध का जलस्तर 1158.50 फीट है। अभी भी भारी बारिश का अनुमान है और ऐसे में बांध के गेट बढ़ाने की संभावना बनी हुई है। बांध में 15 अगस्त तक 1160 फुट तक पानी रखना है, तथा भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बांध प्रबंधन ने बांध के गेट खोलने का निर्णय लिया है।

बांध का गवर्निंग लेबल

  • 15 अगस्त तक – 1160 फीट (353.56 मीटर)
    31 अगस्त तक – 1163 फीट (354.48 मीटर)
    15 सितंबर तक – 1165 फीट (355.09 मीटर)
    30 सिंतबर तक – 1166 फीट (355.40 मीटर)

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.