---Advertisement---

प्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर बरकरार, ग्वालियर-चंबल संभाग में कोहरे का अलर्ट

By
—
On:
Follow Us

भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। हालांकि, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि ग्वालियर और जबलपुर संभागों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी के करौंदी में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पर्यटन स्थल पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहाँ का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। दृश्यता कम होने के कारण इन क्षेत्रों में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राहत की बात यह है कि आगामी 21 जनवरी से दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। भोपाल में बुधवार को आसमान साफ रहने और हल्का धुंध छाए रहने का अनुमान है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.