
छाया घना कोहरा : तापमान ने लगाया गोता, नर्मदापुरम में गलन का अहसास
होशंगाबाद। उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी और वहां से आ रही बर्फीली हवाओं का असर नर्मदांचल में आज सुबह दिखाई दिया। सुबह जब आंख खुली तो शहर कोहरे की चादर में लिपटा था। मौसम के इस बदलाव से तापमान भी गोता लगाकर नीचे आ गया। सुबह 5 बजे इटारसी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था।
उत्तर की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं ने गलन का अहसास कराया है। आसमान पर बादल, कोहरा और तेज हवाओं के संगम ने लोगों को घर में दुबके रहने को मजबूर कर दिया। जो जरूरी काम से बाहर निकले, वे गर्म कपड़ों में खुद को सुरक्षित किये हुए थे। रविवार की सुबह घना कोहरा लेकर आयी जिससे दृश्यता में कमी आ गयी। खत्म हो गई है। तापमान में भी गिरावट हुई है। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 05.4, होशंगाबाद में 11 और बैतूल का तापमान 09.5 डिग्री रहा।
CATEGORIES Narmadapuram