---Advertisement---

हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी में शहडोल ने बनाए 345 रन

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-18 बालक वर्ग हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी में नर्मदापुरम संभाग का सामना शहडोल संभाग से नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर खेला जा रहा है।

नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि शहडोल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के खेल में 6 विकेट खोकर 299 रन से आगे खेलते हुए पूरी टीम 345 रनों पर ऑल आउट हो गई। नर्मदापुरम टीम के गेंदबाज पीयूष कुशवाहा ने 4 विकेट,प्रिंस पटेल ने 3 विकेट,अथर्व चौहान और तनिष्क सोलंकी को 1-1 विकेट एवं 1 विकेट रन आउट के रूप में प्राप्त हुआ है।

पहली पारी में बल्लेबाजी करने आई नर्मदापुरम की टीम ने दिन के निर्धारित ओवर तक 214 रन 6 विकेट गंवा कर बना लिए है।जिसमें कप्तान शिखर देशमुख ने 88 रनों पर नाबाद क्रीज पर मौजूद है जबकि तनिष्क सोलंकी ने 58 रनों की पारी खेली। मैच में एमपीसीए अंपायर निखिल मेनन और शुभदा भोंसले एवं स्कोरर सचिन तिवारी रहे।

मैच के दौरान एमपीसीए से मैच आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय, सिलेक्टर अंकित श्रीवास्तव, मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा, सीनियर सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन संजय नाफडे, जिला क्रिकेट संघ सचिव मनोहर बिल्थरिया, तरुण रावत, चेतन राजपूत, शफीक खान, नितेश राजपूत, नीरज गौर, सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.