---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

बिना कोचिंग के शाहिस्ता खान बनीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पूरे जिले से एकमात्र चयन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती, उसे बस दृढ़ संकल्प और परिवार के विश्वास की आवश्यकता होती है। इस बात को सच कर दिखाया है इटारसी के नाला मोहल्ला, भगत सिंह नगर, वार्ड नंबर 26 की होनहार बेटी शाहिस्ता खान ने। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित खाद्य सुरक्षा अधिकारी की परीक्षा में शाहिस्ता ने शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस बेहद कठिन प्रतियोगिता में इस पद के लिए पूरे नर्मदापुरम जिले से चयनित होने वाली वह एकमात्र अभ्यर्थी हैं। इसके साथ ही, यह भी बताया जा रहा है कि इस पद पर चुनी जाने वाली वे प्रदेश की एकमात्र मुस्लिम महिला अभ्यर्थी भी हैं।

एक लाख परीक्षार्थियों को पछाड़कर पाया मुकाम

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 123 पदों के लिए निकाली गई इस भर्ती में प्रदेश भर से लगभग 1 लाख विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। इनमें से केवल 450 अभ्यर्थी ही लिखित परीक्षा पास कर इंटरव्य तक पहुंचे। कड़े मुकाबले के बाद अंतिम रूप से 101 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई, जिसमें शाहिस्ता खान ने अपनी जगह पक्की कर इतिहास रच दिया।

बिना किसी कोचिंग के, संयुक्त परिवार के साए में की पढ़ाई

शाहिस्ता की यह कामयाबी इसलिए भी खास और समाज के लिए प्रेरणादायी है क्योंकि उन्होंने इस बड़ी परीक्षा के लिए किसी नामी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने घर के पारिवारिक और सकारात्मक माहौल में रहकर खुद ही (सेल्फ स्टडी) अध्ययन किया। शाहिस्ता आरके टेलर परिवार की बिटिया हैं। उनका पूरा संयुक्त परिवार एक साथ रहता है, जिसमें उनके माता-पिता परवीन व शहजाद खान, दादा-दादी बिल्किस व रईस खान, चाचा-चाची अंजुम व शाहिद खान, भाई जीशान खान और दो बहनें अलीशा व अश्मीरा शामिल हैं। पूरे परिवार ने शाहिस्ता की पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग और हौसला दिया।

सरकारी स्कूल-कॉलेज से पूरी की प्रारंभिक शिक्षा

शाहिस्ता की सफलता यह भी साबित करती है कि यदि लगन हो तो सामान्य शिक्षण संस्थानों से पढ़कर भी शीर्ष पर पहुंचा जा सकता है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 8वीं तक भगत सिंह नगर के गोल्डन बर्ड पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद कक्षा 9 वीं से 12वीं तक की पढ़ाई और फिर स्नातक की शिक्षा उन्होंने शासकीय कन्या विद्यालय व महाविद्यालय सूरजगंज से पूरी की। कॉलेज के बाद उन्होंने पूरी एकाग्रता के साथ एमपीपीएससी की तैयारी शुरू की थी।

बेटियों को आगे बढ़ाएं समाज : शाहिस्ता खान

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शाहिस्ता खान ने कहा समाज को अपनी बेटियों को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को उड़ान देने के लिए हर संभव सहयोग करना चाहिए, जैसा मेरे परिवार ने मेरे लिए किया। एक लोक सेवक के रूप में मुझे खाद्य सुरक्षा की जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मेरा प्रयास होगा कि मैं उसे बेहतर से बेहतर ढंग से निभा सकूं और विभाग में कुछ सकारात्मक नवाचार कर सकूं।

शाहिस्ता की इस अभूतपूर्व कामयाबी पर भगत सिंह नगर, नाला मोहल्ला सहित पूरे इटारसी के गणमान्य नागरिकों और परिजनों ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। शाहिस्ता का यह सफरनामा उन सभी बेटियों के लिए एक जीवंत प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने देखती हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.