इटारसी। सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा ने जितेन्द्र शर्मा को जिला सर्व ब्राह्मण समाज का वरिष्ठ महामंत्री पद (senior secretary post) पर मनोनीत किया है। वे संगठन के संपूर्ण सोहागपुर तहसील के प्रभारी भी रहेंगे। जिलाध्यक्ष ओझा ने कहा कि इस नियुक्ति से समाज के कार्यों को गति मिलेगी और सामाजिक एकता और संगठन के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।