शाइन ऑफ डायमंड ग्रुप ने किया महिला रत्नों का सम्मान

इटारसी। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल के महिला संचालिकाओं औऱ महिला प्रिंसिपल का ग्रुप शाइन ऑफ डायमंड ने महिला दिवस के अवसर पर शहर की महिला रत्नों का सम्मान किया।

सर्वप्रथम श्रीमती कल्पना शर्मा का सम्मान उनके निवास स्थान पर जाकर किया। शाइन ऑफ डायमंड की सदस्यों ने स्मृति चिन्ह, बाल गोपाल और पुष्प देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में नगरपालिका के सभागार में ग्रुप की सदस्यों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले, इंजीनियर सुश्री मीनाक्षी चौधरी और शहर की प्रथम महिला श्रीमती निधि पंकज चौरे का स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। इसके माता मंदिर हॉस्पिटल जाकर विगत कई वर्षों से शहर में अपनी चिकित्सा के रूप में सेवा दे रहीं महिला चिकित्सक डॉ सुनीता सिंह का भी सम्मान किया।

ग्रुप को अपने शुभकामनायें देते हुए श्रीमती शर्मा ने कहा कि शहर के सभी प्रतिष्ठित स्कूल की संचालिकाओं के एक जुट होने से शहर में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी और शहर शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम गढ़ेगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले ने कहा कि आप सभी अपने स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के पाठ जरूर पढ़ायें औऱ उन्हें अपने आस पास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें। डॉ सुनीता सिंह ने कहा कि आजकल बच्चों के ऊपर स्टडी का बहुत प्रेशर हैं, आप लोग इसे अपने प्रयासों से कम करें और बच्चे के चहुंमुखी विकास पर ज्यादा ध्यान दें और बच्चों में स्किॅल्ड बेस पढ़ाई की भावना पर जोर दें।

महिलाओं द्वारा महिलाओं के सम्मान के अवसर पर शाइन ऑफ डायमंड ग्रुप की सदस्य मनिता सिद्दीकी, आरती जायसवाल, मनीषा गिरोटिया, अंचन चौकसे, मंजू ठाकुर, सरोज चौहान, संध्या जैन, श्वेता वशिष्ठ, अंकिता चौबे, गुंजन जैन अनीता अग्रवाल उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!