---Advertisement---

शिवाजी क्लब बैतूल, हरदा और बैतूल एफसी ने जीते मैच

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। फाइटर फुटबॉल क्लब (Fighter Football Club) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 9्र साइड अंडर-18 एवं 11 ए साइड अंडर-15, नाइट प्रतियोगिता का दिन रविवार को 6 मैच खेले गए। फाइटर फुटबॉल के अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल (Satyam Agarwal) एवं हेड कोच भागवत सिंह राजपूत (Bhagwat Singh Rajput) ने बताया कि प्रथम मैच के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय (Jagdish Malviya), रितेश शर्मा (Ritesh Sharma), नीरज यादव (Neeraj Yadav), श्याम सिंह (Shyam Singh), महेश कुशवाहा (Mahesh Kushwaha), महेंद्र मालवीय (Mahendra Malviya), विशाल कुशवाहा (Vishal Kushwaha) उपस्थित रहे।

आज का प्रथम मैच अंडर-18 सारणी फुटबॉल क्लब और शिवाजी फुटबॉल क्लब बैतूल के मध्य खेला गया जिसमें शिवाजी फुटबॉल क्लब ने सारणी फुटबॉल क्लब को 2-1 से पराजित किया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि सत्यम अग्रवाल, निपुण गोठी (Nipun Gothi), अजय चौधरी (Ajay Choudhary), पंकज गोयल (Pankaj Goyal) रहे। दूसरा मैच अंडर-18 हरदा फुटबॉल क्लब विरुद्ध बैतूल फुटबॉल क्लब के मध्य खेला जिसमें हरदा फुटबॉल क्लब 1- 0 से विजई रही। आज के तीसरे मैच के मुख्य अतिथि जीनियस प्लेनेट स्कूल के संचालक मोहम्मद जफर सिद्दीकी (Mohammad Zafar Siddiqui), राकेश रैकवार (Rakesh Rakwar), कृष्णा साहू (Krishna Sahu), पवन (Pawan), प्रवीण तंवर (Praveen Tanwar) उपस्थित रहे। तीसरा मैच बैतूल ए एफसी विरुद्ध शिवाजी क्लब के मध्य हुआ जिसमें बैतूल ए एफसी ने 1- 0 से जीत हासिल की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.