इटारसी। रेस्ट हाउस की जमीन पर जनता टाकीज रोड पर व्यापार करने वाले 28 दुकानदार आज सीएम हाउस पहुंचे और शहर में अन्य जगह स्थान दिलाने की मांग की। इन दुकानदारों को नगर पालिका ने रेलवे ओवरब्रिज के बगल की सर्विस रोड पर नपा ने अस्थायी जगह दे दी है, पर इनका धंधा यहां भी नहीं चल पा रहा है।
परेशान दुकानदार मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास, वल्लभभवन पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। दुकानदार प्रकाश वानखेड़े, रामबाबू मालवीय, शेख हनी, विकलांग मनोहर पठारे ने बताया कि पिछले छह माह से ये स्थायी जगह देने की मांग जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कर चुके, पर किसी ने भी सुनवाई नहीं की है। ऐसे में इनको खाने के लाले पडऩे की नौबत आ गई है।
ऐसे में परेशान दुकानदार नर्मदापुरम कलेक्टर से मिले। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से सीएम हाउस पहुंचकर निज सचिव को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और स्थायी जगह देने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय इन 28 दुकानदारों में सभी इलेक्ट्रिक, मोटर वाइडिंग, चश्मे, ऑटो मैकेनिक, ट्रैवल्स बुुकिंग आदि व्यवसायी उपस्थित रहे।









