इटारसी। आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा इटारसी में आए विद्वान प्रचारक भगवान सिंह खोजी के द्वारा श्री गुरु हरगोविंद साहिब महाराज से संबंधित 13 पुरातनी निशानियों के दर्शन कराये एवं उनसे जुड़े हुए इतिहास भी बताए।


गुरु साहिब की निशानियां और भगवान सिंह एवं साथियों का स्वागत इटारसी सिख समाज की संगत ने बहुत उत्साह के साथ किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सेवक सरदार जसवीर सिंह छाबड़ा, पदाधिकारी एवं साथ संगत मौजूद रही।













