इटारसी। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट का इटारसी अध्यक्ष पद पर श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी नीरजा फौजदार, वरिष्ठ समाजसेवक सत्येंद्र फौजदार की अनुशंसा पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश मुख्यालय द्वारा की गई।
नियुक्ति पर श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण दायित्व निवारण में पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगी। ट्रस्ट नीति आयोग भारत सरकार के उपक्रम से लिंक है। निश्चित ही समाज सेवा कार्यों के लिए नगर स्तर पर बेहद जल्द टीम गठित कर कार्य करूंगी। मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एवं भ्रष्टाचार, कन्या भूर्ण हत्या, जल संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग, जन कल्याणकारी योजना आदि के निवारण के लिए जन अभियान चलाकर आम जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।
श्रीमती अग्रवाल ने नियुक्ति की प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी, थाना प्रभारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी एवं नर्मदापुरम संभाग, जिला कार्यकारिणी इटारसी को प्रेरित की गई। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी नीरजा फौजदार एवं वरिष्ठों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का हृदय से आभार माना।