---Advertisement---

श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज ने भक्ति और भाईचारे के साथ किया नव वर्ष का स्वागत

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन इटारसी द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन पुरानी इटारसी स्थित सुदामा मैरिज हॉल मेंहुआ। इस कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर नव वर्ष की खुशियां साझा कीं और सामाजिक एकता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ हुई। सर्वप्रथम सामूहिक सुंदरकांड पाठ के बाद मधुर भजनों की प्रस्तुति और विधि-विधान से आरती की गई। भक्तिमय भजनों ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात पुरानी इटारसी के आयोजनकर्ताओं द्वारा उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं का तिलक लगाकर और पुष्पों से आत्मीय स्वागत-सत्कार किया।

स्नेह मिलन के इस अवसर पर सभी के लिए स्नेह भोज का आयोजन भी किया। जहां समाज के वरिष्ठों और युवाओं ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।पुरानी इटारसी के आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति और सहयोग के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.