---Advertisement---

श्रीकृष्णचन्द्र रामचन्द्र दत्तात्रेय हनुमान मंदिर समिति ने 30 मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मान निधि दी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • मैं अपने गृह ग्राम जाकर ऐसा पुनीत कार्य करूंगा : दर्शन सिंह चौधरी
  • धार्मिक संस्थाओं का सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन में योगदान जरूरी : डॉ शर्मा

इटारसी। श्रीकृष्णचन्द्र रामचन्द्र दत्तात्रेय हनुमान मंदिर समिति पुरानी इटारसी ने श्री सीताराम सभा कक्ष में आयोजित एक समारोह मेें इटारसी नगर के कक्षा 10 वी एवं 12 वी में परीक्षा उत्तीर्ण 30 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। प्रत्येक छात्र-छात्रा को पांच-पांच हजार रुपए का चेक अतिथियों ने दिया।

समिति के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के सूत्रधार जयकिशोर चौधरी ने बताया कि लोक न्यास मंदिर समिति ने योजना बनाकर इटारसी शहर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में भी हमारे से जुड़ी हुई मंदिर समितियों ने राशन किट वितरण का कार्य किया था। उनके मन में इच्छा थी कि मंदिर समिति मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराये समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके निर्णय को स्वीकृत किया।

डॉ शर्मा ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व निर्वहन का कार्य करना चाहिए हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मान प्राप्त करने पर बधाई दी। लोकसभा सांसद दर्शनसिंह चौधरी ने मंदिर समिति द्वारा छात्र-छात्राओं को मेधावी सम्मान दिये जाने पर बधाई दी और कहा कि मैं यहां से कुछ सीखकर जा रहा हूँ। हमारे गृह ग्राम में इस तरह का आयोजन हम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भी विकास की अपार संभावना है। आने वाले समय में इस क्षेत्र का नक्शा बदला हुआ मिलेगा।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद पगारे ने अपने संबोधन में कहा कि नर्मदापुरम जिले में पहली मंदिर समिति है, जो कि पूरे शहर के स्कूलों के मेधावी छात्र/छात्राओं का नगद राशि देकर सम्मान कर रही है। इस अवसर पर संगीत में पीएचडी करने जा रही कु. राशि खाड़े को विशेष रूप से सम्मानित किया। प्रारंभ में राशि खाड़े ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। आभार प्रदर्शन समिति सदस्य अशोक मालवीय एवं संजय शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पीयूष शर्मा, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चैरे, पुरानी इटारसी भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, छोटे वीर चौधरी, नगर पालिका सभापति राकेश जाधव, कुलदीप रघुवंशी, डॉ. पीएम पहाडिय़ा, मंदिर समिति के सचिव मुन्ना मेहतो, कोषाध्यक्ष नीलेश चौधरी, प्रबंधक राजू बैस सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक मौजूद थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.