---Advertisement---

श्री राम विवाह महोत्सव : 25 नवंबर को निकलेगी दूल्हा राजाओं की बारात

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। पुरानी इटारसी स्थित श्री देवल मंदिर में धार्मिक और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक श्री राम विवाह महोत्सव का साप्ताहिक आयोजन धूमधाम से चल रहा है। इस वर्ष समिति अपना 41 वॉ आयोजन कर रही है, जिसके तहत 20 से 26 नवंबर 2025 तक विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। इस महोत्सव में ओरछा की तर्ज पर भगवान श्री राम का विवाह समारोह संपन्न कराया जाता है, जिसमें अब तक 19 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है और आने वाले दिनों में और अधिक जोड़ों के पंजीयन की संभावना है।

मुख्य आकर्षण : बारात और विवाह संस्कार

महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 25 नवंबर, मंगलवार को होगा। शाम 6 बजे, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, तुलसी चौक से भगवान श्री रामजी और अन्य सभी दूल्हा राजाओं की भव्य बारात बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना होगी। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री देवल मंदिर स्थित जनकपुरी पहुंचेगी, जहां सामूहिक विवाह संस्कार की सभी रस्में पूरी की जाएंगी।

25 की शाम के कार्यक्रम

  • शाम 7 बजे : आध्यात्मिक प्रवचन
  • रात 9 बजे : देवी जागरण (विशेष मंच पर)
  • रात 10 बज : बारात का भव्य स्वागत
  • रात 11 बजे : जयमाला एवं प्रीतिभोज
  • रात 12 बजे : पाणिग्रहण संस्कार (विवाह संपन्न)

कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा

सप्ताह व्यापी इस आयोजन का शुभारंभ 20 नवंबर, गुरुवार को रात 8 बजे रामलीला मंचन के साथ हो चुका है। आज 21 नवंबर 7 शुक्रवार की रात 9 बजे से सुंदरकांड पाठ, 22 नवंबर शनिवार को दिनभर अखंड सीताराम कीर्तन, 23 नवंबर रविवार, सुबह 9 बजे महिला मंडल द्वारा रामसत्ता, 24 नवंबर सोमवार को सुबह 10 बजे मंडपाच्छादन एवं सत्यनारायण कथा, 25 नवंबर मंगलवार को सुबह 9 बजे कन्या भोज एवं भंडारा, 26 नवंबर बुधवार को सुबह 7 बजे विदाई समारोह होगा। आयोजन समिति ने नगरवासियों से इस पुनीत कार्य में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देने और कार्यक्रम को सफल बनाने का हार्दिक आग्रह किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.