बम बाबा दरबार में कल मनेगा श्रीराम जन्मोत्सव, महायज्ञ की होगी पूर्णाहुति

इटारसी। बम बाबा दरबार में कल गुरुवार 30 मार्च को श्रीराम जन्म उत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 12 बजे होगा और शाम 4 बजे यहां चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

उल्लेखनीय है कि न्यास कालोनी स्थित श्री बमबाबा दरबार में नवरात्रि के प्रथम दिन से श्री शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। प्रतिदिन हवन आरती की जा रही है। मंदिर परिसर में मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमा की स्थापना भी की गई है। शतचंडी महायज्ञ का आयोजन 33 वे वर्ष में किया जा रहा है। गुरुवार 30 मार्च को दोपहर 12 से श्रीराम जन्म उत्सव मनाया जायेगा। शाम 6 बजे पूर्णाहुति होगी। 31 मार्च दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

बमबाबा समिति ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि सभी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पूर्ण लाभ अर्जित करें। बमबाबा समिति के बीके तिवारी ने शहर की जनता से अपील की है कि कल शाम को होने वाली शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: