इटारसी। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री बम बाबा दरबार (Shri Bam Baba Darbar) न्यास कालोनी में श्री शतचंडी महायज्ञ (Shri Shatchandi Mahayagya) का आयोजन होगा। इस दौरान 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे श्री बम बाबा दरबार न्यास कालोनी से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर वापस बम बाबा दरबार में यज्ञ स्थल पर संपन्न होगी।
इसी दिन दोपहर 2 बजे से देवपूजन, ब्राह्मण वरण, मंडप प्रवेश, माता की स्थापना, दुर्गापाठ तथा रूद्राभिषेक प्रारंभ होगा। 10 अप्रैल को प्रात: 11 बजे से अरणि मंथन एवं हवन प्रारंभ होगा। 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक देवपूजन, दुर्गापाठ, अभिषेक एवं यज्ञ चलेगा। यज्ञाचार्य पं.रामगोपाल त्रिपाठी शास्त्री (Pt. Ramgopal Tripathi Shastri) रहेंगे। 17 अप्रैल को यहां भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
18 अप्रैल को शाम 5 से रात्रि 11 बजे तक भंडारा और 19 अप्रैल को शाम 5 बजे दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए समिति के सदस्य नर्मदापुरम (Narmadapuram) के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के मुख्य यजमान मंजूलता नारायण सेन (Manjulata Narayan Sen) रहेंगे। अध्यक्ष बीबी तिवारी (Bibi Tiwari8), उपाध्यक्ष रमेश राजपूत (Ramesh Rajput) और सचिव संजय सोहनी (Sanjay Sohni) ने भक्तों से सभी आयोजनों में शामिल होने का अनुरोध किया है।










