इटारसी। श्री बूढ़ी माता मालवीयगंज में चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ का समापन शनिवार 24 फरवरी को पूर्णिमा के मौके पर किया जाएगा। श्री बूढ़ी माता मंदिर में रविवार 18 फरवरी से श्री शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। 24 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा।
यहां 19 फरवरी से आज तक प्रात: 8:30 से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 2: 30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पूजन एवं दुर्गासप्तशती पाठ एवं रुद्राभिषेक यज्ञ, आरती एवं प्रसाद वितरण चलता रहा है। 19 से 23 फरवरी तक मंदिर प्रांगण में स्थित भवन में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवचनकर्ता पं. चंद्रकांत भार्गव द्वारा प्रवचन दिये जा रहे थेे। कल 24 फरवरी दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे पूर्णाहुति, पूजन, आरती, प्रसाद वितरण, ब्राह्मण व कन्याभोज एवं महाप्रसाद वितरण होगा।