श्री शतचंडी महायज्ञ के अंतर्गत पहली बार 5 फरवरी से होगी श्रीमद् देवी भागवत कथा

Post by: Rohit Nage

Shrimad Devi Bhagwat Katha will be held for the first time from February 5 under Shri Shatchandi Mahayagya.
Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। श्री श्री बूढ़ीमाता मंदिर में 50 वॉ स्वर्ण जयंती वर्ष में पहली बार श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन होगा। कथावाचक पं.सोमनाथ शर्मा नर्मदापुरम, देवी भागवत की कथा सुनायेंगे। श्री शतचंडी महायज्ञ 6 फरवरी से 12 फरवरी तक मनाया जाएगा।

समिति अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने बताया की श्री शतचंडी महायज्ञ अंतर्गत देवी भागवत कथा का आयोजन 5 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रतिदिन 1 बजे से 4 बजे तक होगा। भगवताचार्य पं. सोमनाथ शर्मा, नर्मदापुरम द्वारा रोज के भागवत पाठ पूजा के बाद श्री देवी भागवत कथा होगी। शतचंडी महायज्ञ के संयोजक जसवीर सिंह छाबड़ा ने बताया देवी भागवत प्रथम बार हो रही है।

कथा का स्थल बूढ़ी माता मंदिर प्रांगण में होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि प्रतिदिन की कथा में अधिक से अधिक संख्या में आकर धर्म लाभ कमाएं। श्री शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिवस शोभा यात्रा 6 फरवरी श्री माता महाकाली दरबार गांधी नगर से सुबह 9 बजे निकाली जायेगी।

error: Content is protected !!