राज्य स्तरीय योगासन स्पर्धा में श्रुृतुजा ने जीता प्रथम पुरस्कार

राज्य स्तरीय योगासन स्पर्धा में श्रुृतुजा ने जीता प्रथम पुरस्कार

– महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुई स्पर्धा
इटारसी। महाराष्ट्र हिमालया योगा ओलंपियाड संगठन (Maharashtra Himalaya Yoga Olympiad Organization) के तत्वावधान में पुणे में 40 वीं राज्य स्तरीय योग प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया।

Shrutuaj 2

राज्य योगासन चैपिंयनशिप (Championship) की इस स्पर्धा में शहर की श्रुतुजा राहुल राखड़े (Shrutuja Rahul Rakhde,) ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पहले भी देश के कई राज्यों में आयोजित योगा प्रतिस्पर्धा में श्रुतुजा राखड़े ने 5 राष्ट्रीय और 1 अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड जीता है।
मूलतत्न महाराष्ट्र निवासी श्रुतुजा का विवाह इटारसी में हुआ है। बचपन से वे पहले मलखंब का अभ्यास करती रहीं, बाद में उन्होंने योगाभ्यास शुरू किए। लचीले शरीर से योग के द्वारा वे विभिन्न जटिल मुद्राओं का प्रदर्शन करती हैं। बेहतर प्रदर्शन के लिए श्रुतुजा को नेपाल में भी स्वर्ण पदक मिल चुका है। श्रुतुजा ने बताया कि देश में कई संस्थाएं योग को ओलंपिक गेम्स में शामिल करने का प्रयास कर रही हैं, भविष्य में ऐसा होता है तो श्रुतुजा भारत की ओर से ओलंपिक में शामिल होना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वे बीए योगा से अपनी पढ़ाई कर रही है। उनके बेहतर प्रदर्शन को लेकर उन्हें लगातार कई संस्थाओं में योग शिक्षक के रूप में सेवाएं देने के विकल्प दिए हैं, लेकिन उनका पूरा ध्यान ओलंपिक की तैयारी को लेकर है। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित राज्य स्तरीय मुकाबले में श्रुतुजा ने कई प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सम्राट अशोक विद्यालय कर्वे नगर पुणे में यह आयोजन हुआ। संगठन के सचिव प्रदीप एस मुगल, स्पर्धा प्रमुख विनायक मूसले एवं सचिव सुनील रोट्टी ने उन्हें पुरस्कृत किया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!