इटारसी। इस मानसून में अच्छी वर्षा हो, ताकि धन-धान्य की कमी न हो, इस कामना के साथ इस वर्ष भी सिंधी समाज के सदस्य जल के देवता भगवान वरुण के अवतार झूलेलाल को मीठे चावल का भोग लगाकर प्रसाद वितरण करेंगे।
हर वर्ष पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में झूलण सेवा समिति इटारसी द्वारा भगवान श्री झूलेलाल से अच्छी बारिश एव विश्व कल्याण की कामना के लिए मीठे चावल का वितरण किया जाता है।
इस वर्ष यह 13 जून शुक्रवार शाम 5 बजे होगा। फल बाजार स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर के सामने मीठे चावल का प्रसाद ग्रहण करने नागरिकों से समाज ने आग्रह किया है।











