सिंघल भाजपा के विधानसभा चुनाव के लिए संयोजक नियुक्त

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए जोरदार तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। स्वयं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी ग्रामीण अंचलों का दौरा कर रहे हैं तो मैदान में भी कार्यकर्ता मुस्तैद हो गये हैं। वहीं चुनावों के विधिवत संचालन हेतु नियुक्तियां भी की जा रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 हेतु प्रदेशभर में विधानसभा वार संयोजकों की नियुक्ति की है। इसी श्रंखला में नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल को संयोजक नियुक्त किया गया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: