---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

जुआ खेलते छह गिरफ्तार, दो को चाकू लेकर घूमते पकड़ा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पुलिस ने बीते चौबीस घंटे में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है तो वहीं चाकू लेकर घूमते दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और छह लोगों को नर्मदा कालेज के पीछे से जुआ खेलते भी पकड़ा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने नर्मदा कालेज के पीछे से जुआ खेलते प्रकाश, अख्तर, गणेश, जितेन्द्र, बाबूलाल, मुकेश को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1435 रुपए जब्त किये हैं। खास बात यह है कि आज पुलिस ने सभी जुआरियों के नाम भी उजागर कर दिये हैं।

अवैध शराब जब्त
पुलिस ने फलाह स्कूल के पास नई गरीबी लाइन से बाबू पिता अशोक कुचबंदिया से 4 लीटर, सपना पति संतोष कुचबंदिया से 4 लीटर शराब जब्त की है। इसी तरह से आसफाबाद से रेनू पति मोहनलाल कुचबंदिया से भी चार लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की है।

चाकू लेकर घूमते पकड़ा
पुलिस ने बस स्टैंड के सामने मेन रोड से रणजीत पिता रामगोपाल राजपूत 45 वर्ष, निवासी गोंची तरोंदा को चाकू लेकर घूमते गिरफ्तार किया है। इसी तरह से आम रोड ग्वालबाबा के पास से फिरोज पिता खलील शाह 35 वर्ष को भी एक चाकू लेकर घूमते गिरफ्तार किया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.