---Advertisement---

आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे, जलाया पुतला

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। मुस्लिम समुदाय की संस्था तंजीम ने आतंकवाद का पुतला जलाकर केंद्र सरकार से अपील की है कि पाकिस्तान से चलने वाले समस्त सामाजिक गैर सामाजिक संघठन फौरन प्रतिबंधित हो। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए आतंकवाद का पुतला फूंका।

तंजीम संस्थापक आरिफ खान चिश्ती ने केंद्र सरकार से अपील की है, पाकिस्तान से जो भी संगठन सामाजिक, गैर सामाजिक, सियासी, गैर सियासी चल रहे हैं, जिनकी गतिविधिया भारत देश में भी हो रहीं हैं, उन्हें चिन्हित करके पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाये और जो भारतीय नागरिक उनको फॉलो करते हैं, चाहे वह कोई भी हो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही और कानून बनाया जाये।

पुतला जलाये जाने एवं श्रद्धांजलि में तंजीम इस्लाहुल मुस्लिमीन सदर फिरोज खान चिश्ती, तौसीफ खान, यूनुस खान नयायार्ड, विधायक प्रतिनिधि, भीम आर्मी जिला प्रभारी गोपाल मंसूरे, रेलवे कैटरिंग ठेकेदार देवीसिंह खड़ोतिया, हेमराज रेलवे, ज्ञानेंद्र सिंह, विकास सोलंकी, पप्पी जैन, ललित कुचबंदिया, ताहिर खान चिश्ती, एवं अन्य मौजूद रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!