---Advertisement---

निकाय व पंचायत चुनाव में महती भूमिका निभायेगा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ (Bharatiya Janata Party Jhuggi Jhopri Cell) की जिला कार्यकारिणी की पहली परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय (BJP District Office) में हुई। प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा झुग्गी प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से कार्यकर्ता निचली बस्तियों तक जाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महती भूमिका निभाएंगे।
मोदी सरकार (Modi Government) के 8 साल पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण अभियान के अंतर्गत झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विशेष अभियान चलाएगा। बैठक के प्रभारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश संयोजक के द्वारा लगातार प्रदेश में प्रवास कर बूथ स्तर तक गठन किया जा रहा है। जिला संयोजक विजय चौकसे द्वारा जिले से लेकर बस्ती प्रमुख, वार्ड अध्यक्ष, नगर संयोजक गठन पर कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में हितग्राहियों से सतत संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने में प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इस हेतु 30 मई से 15 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण अभियान के तहत 7 जून को नगर संयोजक मंडल में हितग्राही सम्मेलन (Beneficiary Conference), महिला भजन मंडल (Mahila Bhajan Mandal) के भजन-कीर्तन, प्रधानमंत्री आवास (Prime Minister’s residence) के हितग्राहियों को मोदी का चित्र भेंट करने का कार्य होगा।
बैठक में मुकेश चंद्र मैना, प्रशांत दीक्षित, अमित माहाला, गजेन्द्र सिंह चौहान, प्रशांत पालीवाल, केशव उर्मिल, ओम राय, राहुल पटवा, मनीष दुबे, अजय मंजारिया, रामनारायण पटेल, रामफल पटेल, विनय लौवंशी, विनोद मालवीय, प्रकाश शिवहरे, अखिलेश निगम, राम सागर, ध्यानचंद आसरे राजू, अमित मोनू ठाकुर, दुर्गेश मिश्रा, उत्तम शाह, अमीना बी, दीपक केवट, चंदनसिंह राजपूत, रामविलास गोरले उपस्थित थे। संचालन अनूप रिछारिया एवं आभार विजय चौकसे ने व्यक्त किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.