पचमढ़ी में फिर जमी बर्फ, पड़ रही कड़ाके की ठंड

पचमढ़ी में फिर जमी बर्फ, पड़ रही कड़ाके की ठंड

इटारसी। हिल स्टेशन पचमढ़ी में बर्फ जम गई है। यहां इतनी ठंड पड़ रही है कि शनिवार रात को पचमढ़ी में माइनस में पारा जा पहुंचा। पचमढ़ी में रात का तापमान 0.4 डिग्री दर्ज हुआ। 24 घंटे में 0.6 डिग्री पारा लुढ़का है। शनिवार सुबह पचमढ़ी में घास और पत्तों पर ओस जम गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में फिलहाल ठंडी का दौर जारी रहेगा।

सर्दी के सीजन में पचमढ़ी में दूसरी बार माइनस में पारा पहुंचा है। इससे पहले 20 दिसंबर 2021 की रात को पारा 0.5 डिग्री पहुंचा था। दूसरी बार 29 दिसंबर की रात सबसे ठंड रात रही। 0.4 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़का है।

दिनभर चली ठंडी हवा

जिले में ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी है। मौसम सहायक वीके यादव ने बताया उत्तर की ओर से आ रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है। अगले दो दिनों तक शीतलहर बने रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ होने के कारण हवाओं की गति भी तेज हुई है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!