इटारसी। रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर में अशोक प्रबुद्ध समृद्ध भारत मिशन फाउंडेशन और अखिल भारतीय कुशवाहा संयुक्त महासंघ के तत्वावधान में प्रथम राष्ट्रीय महान सम्राट अशोक महोत्सव एवं ग्रेट अशोका अवार्ड समारोह में देश भर के लगभग 60 समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी म इटारसी मालवीय गंज, आरएमएस कॉलोनी के समाजसेवी रमेश सोनकर को मरणोपरांत नेशनल ग्रेट अशोका अवार्ड से सम्मानित किया। युवाओं में जन-जागृति, देशभक्ति और सर्वधर्म सद्भाव की भावना बढ़ाने के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान उनके पुत्र राम शंकर सोनकर को सौंपा।










