---Advertisement---

समाज जिम्मेदार है, जागरूकता की आवश्यकता है : विधायक

By
—
On:
Follow Us

रूप चाहे जो भी हो चिंतन के केंद्र में केवल जनता
किसानों के खातों में 28 करोड़ से अधिक राशि अंतरित
नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Chief Minister Kisan Kalyan Yojana) के तहत प्रदेश के लगभग 82 लाख किसानों को 1700 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक (Single Click) से वितरण किया। नर्मदापुरम(Narmadapuram) जिले के 144750 किसानों के खातों में 28 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई।
योजनांंर्तगत राशि वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) के मुख्य आतिथ्य में किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Collector Neeraj Kumar Singh), अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर (Additional Collector Manoj Singh Thakur), पीयूष शर्मा (Piyush Sharma) भूपेंद्र चौकसे, अमीन राइन, सागर शिवहरे, अर्पित मालवीय, नरेंद्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की उपस्थित में रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लाइव प्रसारण से देखा और सुना।
विधायक डॉ शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनप्रतिनिधि हो या प्रशासनिक अधिकारी, रूप जो भी हो चिंतन के केंद्र में केवल जनता का कल्याण ही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) अंतर्गत 6 हजार और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत के 4 हजार इस प्रकार कुल 10 हजार की राशि प्रतिवर्ष किसानों के खातों में डाली जा रही है। यह राशि हमारे छोटे किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। ग्रामों के विकास के बारे में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपई (Former Prime Minister Late Atal Bihari Vajpayee) ने सोचा। अटल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामों में सड़कों का जाल बिछाया, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना लागू की। केंद्र एवं प्रदेश सरकार देश व प्रदेश का चुहुमुखी विकास कर रही है। डॉ शर्मा ने किसानों को वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समाज जिम्मेदार हैं, जरूरत सिर्फ जागरूकता की है।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ जिले के सभी पात्र किसानों को मिले इसके लिए पूरी मुस्तैदी से सभी किसानों का सत्यापन किया है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit transfer) महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इससे अब पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बनखेड़ी में जैविक खेती के संबंध में 20 मई को बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें किसानों को जैविक / प्राकृतिक खेती के लिए मार्गदर्शन दिया जायेगा। पीयूष शर्मा ने कहा कि फसल उत्पादन एवं उसकी गुणवत्ता में नर्मदापुरम जिला अग्रणी है। यही गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता बनाएं रखने के लिए आवश्यक है कि हम प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ें। उप संचालक कृषि जेआर हेड़ाऊ ने फसल विविधिकरण और प्राकृतिक खेती के फायदों पर प्रकाश डाला। संचालन राजेश चौरे ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.