अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन : जीवन दुबे

अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन : जीवन दुबे

अभाविप ने मनाया स्थापना दिवस

सोहागपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विद्यार्थी में ज्ञान शील अनुशासन और एकता के लिए यह विद्यालय महाविद्यालय विश्वविद्यालय आदि में छात्र संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। उक्त बात विभाग बौद्धिक प्रमुख जीवन दुबे ने अभाविप के स्थापना दिवस के अवसर पर कही। शुक्रवार को स्थानीय पुण्य सरोवर परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर अभाविप के छात्रों ने जमनी सरोवर तट पर साफ सफाई की। अभाविप आगामी हरियाली अमावस्या के दिन जमनी सरोवर के किनारे पौधरोपण करेगा। दुबे ने अपने संबोधन में कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का ध्येय युवाओं को संस्कारवान बनाना है। युवा ही देश का भविष्य है।इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष सत्यम रघुवंशी (City President Satyam Raghuvanshi), अनिल रघुवंशी, ग्रंथ उपाध्याय, शुभम सहिलवार, सत्यम नामदेव, नितिन साहू, रितिक चौरसिया, राहुल रघुवंशी, अभिषेक ठाकुर, प्रथम मालवीय, निपुण खंडेलवाल, निहार आरसे एवं आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!