ब्राह्मण नौ गुणों से परिपूर्ण: पंडित अवधेश उरमालिया

ब्राह्मण नौ गुणों से परिपूर्ण: पंडित अवधेश उरमालिया

गुरु पूर्णिमा पर कर्मकांडी ब्राह्मणों का हुआ सम्मान

सोहागपुर (राजेश शुक्ला)/ब्राह्मण नौ गुणों से परिपूर्ण होता है। ब्राह्मण में रिजु, तपस्वी ,संतोषी, क्षमा करने वाला ,दान देने वाला, इंद्रियों का निग्रह करने वाला, अभय रहना, बहादुर दयालुता आदि गुण पाए जाते हैं। उक्त बात अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश संयोजक पंडित अवधेश उरमालिया ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कर्मकांडी ब्राह्मणों के सम्मान समारोह में शम्भू दरवार में कही। इस मौके पर गृहस्थ संत पंडित मनमोहन मुद्गल, लखनलाल तिवारी ,जगदीश मिश्रा के के शर्मा आदि मंचासीन थे। कर्मकांडी ब्राह्मणों के सम्मान समारोह के अवसर पर पंडित मनमोहन मुद्गल ने मंच से कहा ब्राह्मण को अपनी इच्छा से जीना चाहिए। ब्राह्मणों को संस्कृत का ज्ञान बहुत आवश्यक है ।ब्राह्मणों को दुर्गुणों से दूर रहते हुए पांडित्य की मर्यादा का पालन करना चाहिए। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पा हार से सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तहसील अध्यक्ष पंडित प्रकाश मुदगल ने दिया।

कर्मकांडी ब्राह्मणों का हुआ सम्मान
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद (All India Brahmin Ekta Parishad) के मंच से कर्मकांडी ब्राह्मण पंडित राजेन्द्र सहारिया, पंडित मनोहर लाल मंडलोई, पंडित प्रेम नारायण व्यास, पंडित मेघराज परसाई आदि का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में कृष्णा पालीवाल रामगोपाल चौबे मधुसूदन मुद्गल राजेंद्र पालीवाल प्रदीप दुबे संजय दीक्षित प्रशांत बसेड़िया श्वेतल दुबे राहुल शर्मा सचिन श्रोती जीवन दुबे अरविंद सहारिया सुभाष दुबे पंडित मुन्ना उपाध्याय राजेश दुबे गौरव व्यास आदि बिप्रजन उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!