पालीवाल भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, नीरज यादव जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत
Paliwal BJYM District Vice President, Neeraj Yadav nominated District Treasurer

पालीवाल भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष, नीरज यादव जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत

सोहागपुर/राजेश शुक्ला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक महालहा ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, एवं जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल की अनुशंसा पर भाजयुमो जिला कार्यकारिणी में नगर के अभिनव पालीवाल को जिला उपाध्यक्ष तथा नीरज यादव को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

bjym sohagpur 2

भारतीय जनता युवा मोर्चा में नगर से दो पदाधिकारी नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है तथा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल एवं विधायक विजयपाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि दोनों ही युवा नेता पूर्व में भाजयुमो नगर अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!