इटारसी। मेहरागांव क्षेत्र स्थित सी-केबिन के पास बीती रात पारिवारिक विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी श्रीराम मोरे पिता स्व. रामरतन मोरे, 60 वर्ष, निवासी सी-केबिन मेहरागांव, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके ही पुत्र शेर सिंह मोरे ने शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने पास पड़ी ईंट उठाकर अपने पिता के साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
इटारसी थाने के उपनिरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि घटना 24 अप्रैल 2026 की रात लगभग 01 बजे की है, जिसकी रिपोर्ट सुबह 05:53 बजे दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी शेर सिंह मोरे के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










