इटारसी। थाना पथरोठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागपुर-कला नई बस्ती में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी रामबाई परते पति स्व. किशोरीलाल, उम्र 56 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अरविंद परते पिता स्व. किशोरीलाल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपी ने फरियादी को गालियां दीं, उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।











