इटारसी। वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सोनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार ने समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। पिता की स्मृति को समाज हित से जोड़ते हुए उनके पुत्र राम शंकर सोनकर ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, नर्मदापुरम को ₹5000 की सहायता राशि भेंट की।
राम शंकर सोनकर ने नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें यह ₹5000 की सहायता राशि का चेक सौंपा। यह राशि रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से जिले में जनहित और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में उपयोग की जाएगी।
इस पुनीत अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सोनकर परिवार के इस नेक कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सहायता राशि का चेक स्वीकार करते हुए दानदाता को धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर ने कहा कि, “पुण्यतिथि जैसे भावुक अवसर पर इस तरह का रचनात्मक और परोपकारी कार्य सराहनीय है। यह कदम समाज के अन्य लोगों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।











