रितेश राठौर, केसला। ब्लॉक केसला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में सुपोषण दिवस एवं विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। ग्राम सहेली स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई।
दस्तक अभियान के तहत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें विटामिन-ए की खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक सुश्री वंदना, सीएचओ दीपिका, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता यादव एवं सविता पॉवर, सहायिका श्रीमती लक्ष्मी यादव, तथा आशा कार्यकर्ता श्रीमती ममता उपस्थित रहीं।











